-->

search ad

 27 सितंबर को भारत बंद को सफल बनाने के लिए किसान संयुक्त मोर्चा ने मंडी में की बैठक

27 सितंबर को भारत बंद को सफल बनाने के लिए किसान संयुक्त मोर्चा ने मंडी में की बैठक


 27 सितंबर को भारत बंद को सफल बनाने के लिए किसान संयुक्त मोर्चा ने मंडी में की बैठक

सितारगंज: (सतपाल सिंह) किसान संयुक्त मोर्चा के आवाहन पर 27 सितंबर को भारत बंद का ऐलान किया गया है। जिसको सफल बनाने के लिए सितारगंज कृषि मंडी में किसान संयुक्त मोर्चे ने एकत्रित होकर भाजपा गैर राजनेतिक पार्टिया जैसे कांग्रेस, समाजवादी, बसपा, आप पार्टी व व्यापार मंडल के साथ बैठक कर बंद में सहयोग करने की अपील की है। बैठक में स्कूल एसोसिएशन, व्यापार मंडल, कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता और समाजवादी पार्टी और भी अन्य कई राजनीतिक दलों ने सभा में पहुंचकर 27 सितंबर को भारत बंद को सफल बनाने के लिए समर्थन देने का संकल्प लिया है।     

    आपको बता दें कि भारत सरकार द्वारा तीन काले कृषि कानून बनाने के बाद पूरे देश के किसान तीनो काले कृषि कानूनों को भारत सरकार से वापिस कराने की मांग करते हुए पिछले लगभग 10 माह से गाजीपुर बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे हैं। वहीं किसान संयुक्त मोर्चे ने 27 सितंबर को भारत बंद का ऐलान किया है।जिस को सफल बनाने के लिए सितारगंज में भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले विभिन्न राजनीतिक दल और स्कूल एसोसिएशन, व्यापार मंडल ने पहुंचकर अपना समर्थन दिया है।इस मोके पर भारतीय किसान यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष गुरसाहब सिंह,व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव गुप्ता,महामंत्री मनीष कानरा,नगरपालिका अध्यक्ष हरीश दुबे, कांग्रेसी नेता शाकिर अली,भुवन भट्ट,राजेश शैली,इश्तियाक अंसारी,जगदेव सिंह, गुरसेवक सिह,हरभजन सिंह,शमशेर सिंह,रणधीर सिंह बल,अमिन्दर सिंह,हरजिंदर सिह,दिलबाग सिह,जसविंदर बराड़,जसवंत सिंह जस्सा,रणधीर सिंह सहित दर्जनों किसान मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन