शादी का झांसा देकर युवती से बलात्कार, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वहशी ने एक लाख रुपये वसूले
शादी का झांसा देकर युवती से बलात्कार, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वहशी ने एक लाख रुपये वसूले
कानपुर: (सतपाल सरारी) शादी का झांसा देकर युवती से बलात्कार, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वहशी ने करीब एक लाख रुपये की रकम हड़प ली ।
मामला कानपुर के चकेरी से प्रकाश में आया है जहा शादी का झांसा देकर एक अभियुक्त ने तीन साल तक लगातार एक जाति विशेष की युवती के साथ बलात्कार किया । इस दौरान अभियुक्त ने पीडि़ता का अश्लील एमएमएस भी बना लिया । इसके बाद जब पीड़ित युवती ने शादी का दबाव डाला तो अभियुक्त ने युवती के साथ अभद्रता कर अपशब्द कहकर भगा दिया । साथ ही सोशल मीडिया पर एमएमएस वायरल करके बदनाम करने की धमकी देते हुए अभियुक्त ने पीड़ित युवती से करीब एक लाख रुपये की मांग की । जिसके बाद पीडि़त ने पुलिस कमिश्नर असीम अरुण से मामले की शिकायत की । जिनके आदेश पर चकेरी पुलिस ने अभियुक्त युवक के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कर जरूरी कारवाही शुरू कर दी है ।
दलित युवती के अनुसार नगर में रहने वाले आदर्श गुप्ता से कई सालों पहले दोस्ती हुई थी जिसके बाद धीरे-धीरे उनका रिश्ता प्यार में बदल गया और आरोप है कि ऐसी दौरान अभियुक्त ने शादी का झांसा देकर उनके साथ तीन साल तक दुष्कर्म भी किया । युवती ने शादी का दबाव बनाया तो अभियुक्त जनवरी 2021 में अपने दोस्तों के साथ ऋषिकेश ले गया । जहां से लौटकर अभियुक्त ने शादी करने की बात कही । जिसकी बातों में आकर युवती साथ चली गई । इस दौरान अभियुक्त ने उनके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए और अश्लील एमएमएस बना लिया । वहां से लौटने के बाद अभियुक्त ने युवती से संपर्क आदि तोड़ लिया जिसके बाद युवती युवक से बात करने उसके घर पहुंची तो युवक वा उसके उसके पिता ने अभद्रता की साथ ही अशब्द कहकर गालियां देकर भगा दिया । इसके बाद अभियुक्त ने उनका अश्लील एमएमएस इंटरनेट पर वायरल कर बदनाम करने की धमकी देने लगा । जिसके बदले में अभियुक्त ने युवती से एक लाख रूपये हड़प लिए । थाना प्रभारी मधुर मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि युवती की शिकायत पर अभियुक्त के खिलाफ दुष्कर्म व एससीएसटी संगीन धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है ।