-->

search ad

पुलिस ने 3.80 ग्राम अवैध स्मैक में साथ तस्कर को दबोचा

पुलिस ने 3.80 ग्राम अवैध स्मैक में साथ तस्कर को दबोचा

 


नानकमत्ता: (सतपाल सरारी) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर दलीप सिंह कुँवर के आदेश पर नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत खटीमा सीओ मनोज ठाकुर के निर्देशन व थानाध्यक्ष नानकमता योगेश कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने घेराबंदी कर जीरो बंधे डेम के पास ग्राम गिधौर में मुखबिर की सूचना पर आरोपित बलजीत सिंह उर्फ बब्लू पुत्र राम सिह निवासी ग्राम कालाबूटा गिधौर थाना नानकमत्ता को रोकने का प्रयास किया जिस पर पुलिस देख युवक  भागने का प्रयास करने लगा लेकिन पीछा कर पुलिस ने उसे दबोच लिया और तलाशी लेने पर उसकी जेब के अंदर कब्जे से पारदर्शी पन्नी के अंदर 3.80 ग्राम अवैध स्मैक बरामद कर ली । पुलिस पूछताछ में आरोपित ने उत्तरप्रदेश से उक्त अवैध स्मैक लाकर नानकमत्ता क्षेत्र के अलग अलग स्थानों में ऊंचे दामो में बेचना स्वीकार किया है । पुलिस ने आरोपित के खिलाफ  8/22 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेज दिया है ।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन