इण्टर कालेज के निर्माणाधीन छः हजार वर्ग फुट का लैन्टर डाला
27 सितंबर, 2021
Edit
नानकमता: (सतपाल सरारी) गुरूद्वारा प्रबन्धक कमेटी नानकमता साहिब नेगुरू नानक बालिका इण्टर कालेज के निर्माणाधीन छः हजार वर्ग फुट का लैन्टर डाला । गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंधक रणजीत सिहँ ने बताया कि कमेटी की शिक्षण सँस्था श्री गुरूनानक बालिका इन्टर कालेज के लिये नये भवन का निर्माण कार्य कराया जा रहा है।जिसमे आज गुरूद्वारा प्रबँधक कमेटी ने सँगत के सहयोग से सतनाम वाहे गुरू के जाप करते हुये 6 हजार वर्ग फुट का लैन्टर डाला है।उन्होने बताया इसी के साथ ही आज से कमेटी एक भव्य दिवान हाल का निर्माण कार्य का भी शुरू करा रही है।जहा गुरूबाणी का प्रचार प्रसार होगा।ये दीवान हाल बाबा अलमस्त जी के नाम से 8800 वर्ग फुट में बनेगा जो कि पूरा एयरकंडीशनर होगा।इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान स० सेवा सिह,कार्यवाहक जनरल सैकेट्री स० धन्ना सिंह, स० जरनैल सिंह,स० महिंदर सिंह, हरभाग सिंह आदि मौजूद रहे। सुखविंदर सिंह एम०ए० ने बाबा अलमस्त दीवान हॉल की अरदास करके नीव रखी ।