-->

search ad

गुलदार के हमले में मारे गए बच्चे के स्वजनों को वन विभाग की और से एक लाख का मुयावजा दिया गया

गुलदार के हमले में मारे गए बच्चे के स्वजनों को वन विभाग की और से एक लाख का मुयावजा दिया गया

 

गुलदार के हमले में मारे गए बच्चे के स्वजनों को वन विभाग की और से एक लाख का मुयावजा दिया गया 

नानकमत्ता: (सतपाल सरारी) गुलदार के हमले में मारे गए बच्चे के स्वजनों को वन विभाग की और से एक लाख का मुयावजा दिया गया । क्षेत्रीय विधायक प्रेम सिंह राणा ने प्रभागीय वन अधिकारी तराई पूर्वी संदीप कुमार के साथ ग्राम बिडौरा मझौला घटना स्थल का मुआयना कर गुलदार के हमले में मारे गए मृतक बच्चे के स्वजनों से मुलाकात की और तत्काल वन विभाग के माध्यम से एक लाख का मुआवजा प्रदान किया । विधायक ने वन अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा की जल्द गुलदार को पकड़ने के लिए आवश्यक कार्यवाही की और मृतक बच्चे के स्वजनों को तीन लाख का मुआवजा और दिया जाए ।  जानकारी अनुसार सोमवार की रात्रि करीब 8 बजे ग्राम बिडौरा में घर के आंगन में चारपाई पर सो रहे चार वर्षीय बच्चे को गुलजार उठा कर ले गया था । जिसके बाद स्वजनों और ग्रामीणों ने खोजबीन कर बच्चे को खकरा नदी के किनारे गन्ने के खेत में घायल अवस्था में पाया था । जिसके बाद आनन फानन में बच्चे को सितारगंज सरकारी अस्पताल में ले जाया गया था जहा मौके पर चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया था ।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन