गुलदार के हमले में मारे गए बच्चे के स्वजनों को वन विभाग की और से एक लाख का अग्रिम सांत्वना चैक दिया
नानकमत्ता: (सतपाल सरारी) गुलदार के हमले में मारे गए बच्चे के स्वजनों को वन विभाग की और से एक लाख का अग्रिम चैक सात्वंना के तौर पर दिया गया । क्षेत्रीय विधायक प्रेम सिंह राणा ने प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी संदीप कुमार के साथ ग्राम बिडौरा मझौला घटना स्थल का मौका मुआयना कर गुलदार के हमले में मारे गए मृतक बच्चे के स्वजनों से मुलाकात की और तत्काल वन विभाग के माध्यम से एक लाख का सांत्वना चैक प्रदान किया गया ।क्षेत्रीय विधायक ने वन अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा की जल्द गुलदार को पकड़ने के लिए आवश्यक कार्यवाही की जाय और मृतक बच्चे के स्वजनों को बाकी बचे तीन लाख का मुआवजा ओर दिया जाए ।इधर बाराकोली रेंज के वन क्षेत्राधिकारी जितेन्द्र प्रसाद डिमरी ने बताया कि आदमखोर गुलदार को पकड़ने के लिए क्षेत्र में पिजरे लगाने की अनुमति वन अधिकारियों से मांगी गई थी।जो मिल गयी है और कल घटना क्षेत्र में 2 पिंजरे लगाए जायेगे तथा क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों से वन विभाग गुलदार की हरकत पर नजर रखेगा। जानकारी के अनुसार बीते सोमवार की रात्रि करीब 8.30 बजे ग्राम बिडौरा में घर के आंगन में चारपाई पर सो रहे चार वर्षीय बच्चे लवजीत सिंह पुत्र राज सिंह को गुलजार उठा कर ले गया था । जिसके बाद स्वजनों और ग्रामीणों ने खोजबीन कर बच्चे को खकरा नदी के किनारे गन्ने के खेत में मृत अवस्था में पाया था ।जिसके बाद मोके पर पहुँची पुलिस के सहयोग से आनन फानन में बच्चे को सितारगंज सरकारी अस्पताल में ले जाया गया था जहा मौके पर चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया था।घटना स्थल में पहुँचने वालो में क्षेत्रीय विधायक डॉ०प्रेम सिह राणा, वन विभाग के डीएफओ हल्द्वानी संदीप कुमार,एसडीओ सितारगंज शिवराज चंद्र,वन क्षेत्राधिकारी बाराकोली रेंज सितारगंज जितेन्द्र प्रसाद डिमरी,उप वन क्षेत्राधिकारी धीरेन्द्र पंत,उप वन क्षेत्राधिकारी हेमचंद नेगी,ग्राम प्रधान बिडोरा भास्कर सम्मल आदि शामिल रहे ।