डेरा कार सेवा में श्री अखंड पाठ साहिब की दस लडियो का शुभारंभ
सतनाम वाहेगुरु के जाप से गुंजमान हुआ धार्मिक डेरा कार सेवा
नानकमत्ता: (सतपाल सरारी) हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी धार्मिक डेरा कार सेवा में पंथ रत्न हरबंस सिंह, बाबा फौजा सिंह, बाबा टहल सिंह, की सालाना बरसी पर धार्मिक डेरा कार सेवा में अखंड पाठ साहिब की दस लड़ियों का अरदास के बाद शुभारंभ हुआ । गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब से गुरुद्वारा प्रबंधक रणजीत सिंह एवं संगत ने महाराज जी के दस स्वरूपों को सर पर रख कर सतनाम वाहेगुरु के जाप करते हुए धार्मिक डेरा कार सेवा में विराजमान किया । जहा ज्ञानी जी की अरदास के बाद अखंड पाठ साहिब का शुभारंभ हुआ । बाबा जी की बरसी पर धार्मिक डेरा कार सेवा में पहुंचने वाली संगत के लिए गुरु का अटूट लंगर बताया गया । धार्मिक डेरा कार सेवा में संगत ने बाबा बचन सिंह, बाबा तरसेम सिंह से आशीर्वाद लेकर गुरु का प्रसाद ग्रहण किया । इस मौके पर बाबा बचन सिंह, बाबा सुरेंद्र सिंह, बाबा तरसेम सिंह, बाबा गुरजंट सिंह, बाबा चंदन सिंह, बाबा रेशम सिंह, बाबा श्याम सिंह, बाबा लक्खा सिंह, बाबा गेजा सिंह, बाबा कश्मीर सिंह, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सेवा सिंह, धन्ना सिंह, गुरुद्वारा प्रबंधक रंजीत सिंह, दिलबाग सिंह, दारा सिंह, नरवैल सिंह संधू, सुखवंत सिंह भुल्लर, बलदेव सिंह चीमा, रणजीत सिंह राणा, जरनैल सिंह, करनैल सिंह, परमजीत सिंह, लखविंदर सिंह, मुख्तियार सिंह, सतनाम सिंह, आदि सेवादार मौजूद थे ।