-->

search ad

उधारी के पैसे के लेनदेन को लेकर, आरोपितों ने फायर झोक बाप बेटे को गंभीर रूप से किया घायल

उधारी के पैसे के लेनदेन को लेकर, आरोपितों ने फायर झोक बाप बेटे को गंभीर रूप से किया घायल


 उधारी के पैसे के लेनदेन को लेकर, आरोपितों ने फायर झोक बाप बेटे को गंभीर रूप से किया घायल 

नानकमत्ता: (सतपाल सरारी) उधारी के पैसे मांगने गए ग्राम गिद्धौर निवासी सुरजीत सिंह पुत्र गुरदयाल सिंह पर आरोपितों ने फायर झोंक वा उसके पुत्र बलजिंदर सिंह के साथ मारपीट कर घायल कर दिया । हमले में दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए । जिसके बाद आसपास के लोगो ने स्वजनों को सूचित कर दोनो को आनन फानन में नानकमत्ता सामुदायिक स्वस्थ केंद्र में  ले जाया गया जहा से बाए बाजु में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुए सुरजीत सिंह को हल्द्वानी सुशीला तिवारी रेफर कर दिया गया । जानकारी अनुसार घायल युवक की पत्नी वीर कौर पत्नी सुरजीत सिंह ने थाना नानकमत्ता में तहरीर सौंप कर बताया कि बुधवार को उसके पति वा उसके बेटे को ग्राम के ही किसी व्यक्ति ने उधार लिए साठ हजार रुपए के हिसाब किताब को लेकर सुरजीत सिंह वा उसके बेटे को घर के पास बुलाया । जिसके बाद युवक अपने बेटे को लेकर बुलाई गई तह जगह पर पहुंचा वहा पहले से घात लगाए बैठे कुछ लोगो ने लाठी डंडों, तलवारों से दोनो पर जानलेवा हमला कर दिया इसी बीच सुवेग सिंह पुत्र बग्गा सिंह ने अपने पास रखे तमंचे से मारने की नियत से सुरजीत सिंह पर फायर कर दिया । जिसके बाद फायर की आवाज से मौके पर आसपास के लोग एकत्र होता देख हमलावार आरोपित मौके से फरार हो गए ।  हमले में सुरजीत सिंह के बाजु में गोली लग गई और उसके पुत्र के सर में गंभीर चोटे आई है । थानाध्यक्ष योगेश कुमार ने बताया की सभी हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कारवाही शुरू कर दी गई है ।  

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन