-->

search ad

पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ 2 मोटरसाईकिल चोरी के करने को लेकर अलग-2 मुकदमे किये दर्ज

पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ 2 मोटरसाईकिल चोरी के करने को लेकर अलग-2 मुकदमे किये दर्ज

 

नानकमत्ता:(सतपाल सरारी) थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मोटरसाईकिल चोरी होने को लेकर अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी करने को लेकर अलग-अलग 2 मुकदमे दर्ज कर अज्ञात चोरो की तलाश शुरू कर दी है। वादी कृष्ण पाल पुत्र शंकर निवासी गुरुनानक इंटर कालेज नानकमत्ता ने थाने में  लिखित तहरीर देकर कहा है कि वह 15 अक्टूबर की शाम को लगभग 6.20 बजे पोस्ट ऑफिस की बगल में गुरु नानक इंटर कालेज के गेट पर अपनी हीरो होंडा मोटरसाईकिल स०- यूके-06ए एन-0581 को खड़ी करके अपने कमरे में गया था वापिस आया तो किसी अज्ञात चोर ने मेरी मोटरसाईकिल चोरी करके ले गया काफी खोज बीन की लेकिन मोटरसाईकिल का कही अता पता नही लगा। इधर दूसरी मोटरसाईकिल यूपी के मोहम्मदपुर ठुकुराईन भोजीपुरा जिला बरेली निवासी अजय कुमार पुत्र लाखन सिंह ने थाने में लिखित तहरीर देकर कहा है कि बीते बुधवार 20अक्टूबर को अपने पिता लखन सिह के नाम की मोटरसाईकिल स०- यूपी-25-ए आर-4800 को लेकर नानकमत्ता साहिब में मत्था टेकने आया था।गुरुद्वारे के पास दूध की डेरी के सामने मोटरसाईकिल खड़ी करके मत्था टेकने गया था लेकिन जब वापिस आया तो अज्ञात चोर ने मोटरसाईकिल का ताला तोड़ कर मोटर साईकिल को चुरा कर ले गया था मेने मोटरसाईकिल की काफी खोजबीन की लेकिन कही अता पता नही चल पाया।दोनों पीड़ितों की तहरीर पर थाना पुलिस नानकमत्ता ने अलग-अलग 2 मोटरसाईकिल चोरी करने को लेकर अज्ञात चोरों के खिलाफ अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर लिए है।और अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है ।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन