क्षेत्रीय विधायक राणा ने किया बाढ़ आपदा क्षेत्रो का दौरा।
नानकमत्ता:(सतपाल सरारी) जहाँ एक ओर बेमौसमी बारिश ने कहर बरपाया तो वही क्षेत्र के कई किसानों की खड़ी धान की फसल भी जलमग्न होकर खराब हो गयी है। इधर क्षेत्रीय विधायक डॉ०प्रेम सिंह राणा ने भी अपनी विधान सभा क्षेत्र में बाढ़ पीड़ित क्षेत्रो का दौरा कर जायजा लिया है और क्षेत्रीय प्रशासन के अधिकारियों को बाढ़ पीड़ित क्षेत्रो का आंकलन कर पीड़ित परिवारों को जल्द मुआवजा दिलाने के निर्देश दिये है।क्षेत्रीय विधायक डॉ०प्रेम सिंह राणा, उपजिलाधिकारी तुषार सैनी,नानकमत्ता तहसीलदार सुदेश कुमार,हल्का पटवारी भूपेन्द्र बिष्ट,पटवारी रामओतार तथा सिचाई विभाग के सहायक अभियंता राजेश आर्या क्षेत्र के दौरे पर पहुँचे ओर डोहरा पत्थरिया फार्म में हुए बाढ़ आपदा से नुकसान का जायजा लिया।क्षेत्रीय विधायक डॉ०प्रेम सिंह राणा ने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि क्षेत्र में बाढ़ आपदा का प्रशासन सही से आंकलन करे जिससे कि पीड़ित किसानों को उनकी नष्ट हुई फसलों का सही मुआवजा मिल सके।साथ ही क्षेत्रीय विधायक डॉ०प्रेम सिंह राणा ने कैलाश नदी में आयी बाढ़ से हो रहे भूकटाव को लेकर सिचाई विभाग के अधिकारियों को पिचिंग करने के निर्देश दिए।जिससे भूकटाव को रोका जा सके। इस मौके पर डोहरा के ग्राम प्रधान अमरजीत सिंह, संतोष सिंह जोशन,रोशन सिंह,मलकीत सिंह, कुलदीप सिंह,सुमित जोशी,जगदीश जोशी,सूरज सिह राणा आदि मौजूद रहे ।