नानकमत्ता पुलिस टीम ने 30 लीटर अवैध शराब के साथ दो को धरा
नानकमत्ता: (सतपाल सरारी) नशे और मादक पदार्थो की रोकथाम लगाने की मुहिम के तहत नानकमत्ता पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर चैकिंग अभियान चला कर दो लोगो को करीब 30 लीटर अवैध शराब के साथ धर दबोचा । थानाध्यक्ष कृष्ण चंद्र आर्या ने जानकारी देते हुए बताया की बीते सोमवार को मुखबिर की सूचना पर गठित पुलिस टीम ने चैकिंग अभियान चला कर डेम के नजदीक मच्छीझाला के पास डेम के नीचे वाले रास्ते से ग्राम पक्की खमरिया निवासी बलदेव सिंह उर्फ बिल्लू पुत्र लाल सिंह को घेराबंदी कर 10 लीटर अवैध शराब के साथ पकड़ लिया । वही पुलिस ने बाउली साहिब जाने वाले रास्ते से ग्राम नंगला निवासी पूरन सिंह पुत्र सोना सिंह को घेराबंदी कर रोकने का प्रयास किया जिस पर आरोपित युवक भागने का प्रयास करने लगा पुलिस ने पीछा कर उसे दबोच लिया और उसके पास 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर गिरफ्तार कर लिया । पुलिस ने दोनों के विरुद्ध आबकारी यूएस 60 (1) अधिनियम के तहत अभियोग पंजिकृत कर माननीय न्यायालय में पेश किया है । हाल ही में आए नानकमत्ता थानाध्यक्ष कृष्ण चंद्र आर्या ने कड़े शब्दो में कहा की नगर में नशे और अपराधो पर अंकुश लगाना उनकी पहली प्राथिमिकता रहेगी और किसी भी तरह से अपराध में लिप्त आरोपित को बक्शा नही जायेगा उचित कारवाही कर सीधा जेल भेजा जाएगा । आरोपित शराब तस्करों को पकड़ने वाली टीम में थानाध्यक्ष कृष्ण चंद्र आर्या, एसआई ललित सिंह बिष्ट, एसआई धर्मेद्र आर्या, कॉन्स्टेबल योगेंद्र कुमार, राजकुवर सिंह, बोबिंदर कुमार आदि शामिल थे ।