-->

search ad

गुलदार फसाने के लिए लगाया था पिंजरा, फंस गया मगरमच्छ

गुलदार फसाने के लिए लगाया था पिंजरा, फंस गया मगरमच्छ

 


नानकमत्ता: (सतपाल सरारी) लगातार गुलदार की ग्रामीणों के बीच बढ़ती दहशद देख वन विभाग की टीम ने ग्राम बिडौरा मझौला नदी के किनारे कुछ पिंजड़े लगाए थे । जिसमें गुलदार तो नही पर बीती रात्रि नदी से निकल कर एक बड़ा विशाल मगरमच्छ कैद हो गया । ग्रामीणों ने वन विभाग को इसकी सूचित दी । सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने पिंजड़े से मगरमच्छ को निकल कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया है । बता दे 26 सितंबर को ग्राम बिडौरा में चार वर्षीय लवजीत सिंह को गुलदार उठा कर ले गया था स्वजनों और ग्रामीणों ने खोजबीन कर जिसका शव खखरा नदी के पास गन्ने के खेत से लहूलुहान अवस्था में बरामद किया था । जिसके बाद से गांव और नगर में गुलदार की दहशत कायम है और गुलदार को पकड़ने के लिए ही वन विभाग की टीम ने जगह जगह पिंजड़े लगाए है ।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन