-->

search ad

विधायक के सुरक्षाकर्मी पर हमला करने का युवक पर लगा आरोप।

विधायक के सुरक्षाकर्मी पर हमला करने का युवक पर लगा आरोप।


सितारगंज:(ब्यूरो) सितारगंज विधानसभा के भाजपा विधायक सौरभ बहुगुणा के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों से दौरा कर वापिस लौटते समय ग्राम गोठा में सत्येंद्र नाम युवक के द्वारा विधायक की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मी को गांव के कुछ लोगो के साथ मिलकर गाड़ी के आगे खड़ा हो रोककर गाली गलौज कर हमला करने तथा वर्दी फाड़ने का आरोप लगा है।विधायक ने आरोप लगाया है कि जिस समय मै ग्राम गुरु नानक नगरी से वापिस सितारगंज लौट रहा था।उस समय मेरे सुरक्षा कर्मी के साथ कुछ लोगो ने मारपीट व बर्दी फाड़ दी।जिसके बाद सुरक्षाकर्मी को सीएचसी सितारगंज में ले जाकर मेडिकल कराया गया है।वही भाजपा विधायक सौरभ बहुगुणा ने आरोपी युवक के खिलाफ सितारगंज कोतवाली में शिकायत कर कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है। सौरभ बहुगुणा ने कहा है कि क्षेत्र में लगातार हो रही बरसात के चलते मेरे द्वारा बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का दौरा किया जा रहा है।विधायक ने आरोप लगाया है कि पूर्व में भी मेरे व मेरे साथ गए भाजपा पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं व नेताओं को गाली गलोच दी गयी थी।ओर आज भी जब मैं बाढ़ पीड़ित क्षेत्र के दौरे पर गया था जब हम लोग लौट रहे थे कि ग्राम गोठा निवासी सतेन्द्र नामक युवक कुछ लोगो के साथ मेरी गाड़ी के आगे खड़ा हो गया जैसे ही मेरा सुरक्षाकर्मी नीचे उतरा वैसे ही मेरे सुरक्षाकर्मी अमित चौधरी के साथ गाली गलौज कर अपने कुछ साथियों के साथ घेर कर हमला कर दिया ओर सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मी के साथ मारपीट करते हुए बर्दी फाड़ दी।जिससे उसके शरीर पर चोटे आई है।जिसके बाद उपचार के लिए सितारगंज सरकारी अस्पताल ले जाकर मेडिकल कराया गया है। मुख्य चिकित्सक डॉक्टर राजेश आर्या ने बताया है कि मेडिकल कर अस्पताल में ही उपचार किया जा रहा है ।इधर पुलिस घटना की जांच कर रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन