-->

search ad

सीएम ने टैक्टर से स्थलीय निरीक्षण कर बारिश से हुए जल भराव की स्थिति का जायजा लिया

सीएम ने टैक्टर से स्थलीय निरीक्षण कर बारिश से हुए जल भराव की स्थिति का जायजा लिया


 खटीमा: (सतपाल सरारी) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज खटीमा के ग्राम प्रतापपुर, नौसर व बण्डियां का पैदल चलकर व टैक्टर से स्थलीय निरीक्षण कर बारिश से हुए जल भराव की स्थिति का जायजा लिया । निरीक्षण के दौरान मा० मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी जल भराव वाले घरों में पहुंचकर पीड़ितो का हाल-चाल जाना। उन्होने कहा कि अतिवृष्टि से हुए नुकसान की भरपाई के लिए सरकार द्वारा हर सम्भव सहयोग किया जायेगा ।

 मा० मुख्यमंत्री ने किसानों से मिलते हुए कहा कि अतिवृष्टि से फसलो को बहुत नुकसान हुआ है फसलों के नुकसान की भरपाई के लिये सरकार द्वारा हर सम्भव प्रयास किया जायेगा। उन्होने जिलाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि जल भराव वाले क्षेत्र के लोगों को जहां भी सुरक्षित स्थान पर ठहराया गया है उनके भोजन आदि की समुचित व्यवस्था करना सुनिश्चित करें, इसमे किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये। मा0 मुख्यमंत्री बण्डिया, सत्रहमील, टेड़ाघाट होते हुए खटीमा में मेलाघाट रोड रेलवे फाटक के पास पहुंच कर फड़, खोखे वाले दुकानदारों से मिल कर उनका हाल-चाल जाना । इसके उपरांत मा0 मुख्यमंत्री मेलाघाट रोड स्थित पकड़िया में पहुंचकर स्थानीय लोगों की कुशलक्षेप पूछा व छोटे-छोटे बच्चों को गोदी में उठाकर प्यार दुलार किया । उन्होने कहा कि मेरे द्वारा सभी जगहों पर जाकर निरीक्षण किया जा रहा है । उन्होने कहा कि हमारा प्रयास है कि सभी व्यवस्थाओं को पहले जैसा शीघ्र दुरूस्थ करें । उन्होने कहा कि आपदा पीड़ित लोगों की मदद व सेवा करने के लिये हमारे सभी मंत्रीगण, विधायकगण व संगठन के लोग एवं शासन, प्रशासन के सभी अधिकारी/कर्मचारी पूरी तत्पर्ता से लगे हुये है । उन्होने कहा कि प्रदेश की काफी सड़के व पुल क्षतिग्रस्त हुए है जिसको शीघ्र दुरस्त कर लिया जायेगा । उन्होने अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि आपदा प्रभवित लोगों की हरसंभव मदद की जाये व उनकी समस्याओं का समाधान किया जाये व आवश्यक जरूरते पूरी की जाये । इस अवसर पर केन्द्रीय पर्यटन व रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट, स्वास्थ्य उच्च शिक्षा प्रोटोकॉल व सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत, विधायक डाॅ0 प्रेम सिंह राणा, उपाध्यक्ष किसान आयोग स० राजपाल सिंह, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, कुमांऊ कमीश्नर सुशील कुमार, डीआईजी निलेश आनंद भरणे, जिलाधिकारी श्रीमती रंजना राजगुरू, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुँवर, मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई सहित दर्जनों जनप्रतिनिधि आदि उपस्थित थे ।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन