-->

search ad

लगातार हो रही बारिश से किसानों की फसलों को भारी नुकसान

लगातार हो रही बारिश से किसानों की फसलों को भारी नुकसान


नानकमत्ता/सितारगंज (सतपाल सरारी) क्षेत्र में हो रही मूसलाधार बारिश से किसानों की पकी धान की  फसल को भारी नुकसान पहुँचा है । अभी तक 50 प्रतिशत किसानों की धान की पकी फसले कटी नही है । इधर रविवार की शाम से क्षेत्र में भारी बरसात हो रही है ।जिससे क्षेत्र के निचले हिस्सो में बारिश का पानी भरने से भी हजारों एकड़ किसानों की खड़ी धान की फसल नष्ट हो गयी है । और किसानों को करोड़ो रूपये का नुकसान पहुँचा है । इधर बरसात सोमवार को भी देर रात तक जारी थी । इधर नानकसागर डैम में भी पानी खतरे के निशान से अभी नीचे है पर स्थानीय प्रशासन ने डैम के किनारे बसे कई गांव के लोगो को भी सतर्क कर दिया गया है । डैम पार बसे देवीपुर,ज्ञानपुर गोड़ी, ऐचता, बिही, गिधौर आदि गांवों के किनारे तक पानी भर जाने से गन्ने व धान की पकी फसलों में भी पानी भर जाने से किसानों को भारी नुकसान हुआ है ।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन