फर्जी एसआई बन कर ली सगाई और दहेज के नाम पर 8 लाख भी। वसूल लिए, मामले का ऐसे हुआ खुलासा
नई दिल्ली: मध्यप्रदेश के इंदौर से एक धोखाधड़ी का मामला प्रकाश में आया है जहां व्यक्ति ने फर्जी एसआई बनकर सगाई कर ली और यह तक की दहेज में नकदी और एक्टिवा गाड़ी भी डकार ली । और मामला यही तक सीमित नही रहा उसने एसआई से आगे जल्द 6 माह बाद कमिश्नर बनने की भी बात कही जिसके बाद आरोपित व्यक्ति ने पुलिस की यूनिफॉर्म भी सिलवा ली और उसे पहनकर महिला को कई फोटो तक भेज दिए ।
दैनिक भास्कर में छपी खबर के अनुसार मामला इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र का बताया गया है । जहा फर्जी एसआई की मंगेतर को जब शक हुआ तो उसने विजय नगर थाने में मामले की तहरीर पुलिस को सौंपी, जिसके बाद पुलिस ने फर्जी एसआई को गिरफ्तार कर लिया । जानकारी में ये भी बात सामने आई है की आरोपित व्यक्ति शहर की ही एक दुकान से फर्जी वर्दी सिलवाता था । इतनी जल्द प्रमोशन होने की बात कहने पर बर्दी सिलने वालो को भी आश्चर्य होता था, लेकिन जब भी वह फर्जी यूनिफॉर्म सिलवाने या खरीदने जाता, वह अपना फर्जी कार्ड दिखा देता था ।
गिरफ्तारी कर ली गई
महिला द्वारा तहरीर सौंपने के बाद एसपी आशुतोष बागरी की अगुवाई में पुलिस ने फर्जी पुलिस बने रवि सोलंकी उर्फ राजवीर को धर दबोच लिया । उससे पूछताछ में कई सनसनी खेज खुलासे भी सामने आए जैसे कि वो इंदौर में कुछ लोगों के काम करवाने के नाम पर पैसे भी ऐंठ चुका है । आरोपित ने बताया वह जब भी किसी से रुपए ऐठने जाता, तो अपने ग्राम सिमरोल से ही अपने किसी दोस्त की कार लेकर आता था । पैसे लेने के समय फर्जी यूनिफॉर्म का इस्तेमाल करता था । अन्य समय बिना यूनिफॉर्म के ही व्यक्ति रहता था ।
शादी के लिए भेजा अपना फर्जी यूनिफॉर्म में फोटो
रवि की मंगेतर का कहना है कि 13 may 2021 को रवि उसके जन्म दिन पर घर आया था, उस दौरान उस पर शक हुआ । जब वह खुद को रवि सोलंकी बता रहा था, जबकि यूनिफॉर्म पर आर एस सोलंकी लिखा था । आईडी कार्ड भी अलग था । जब इस संबंध में उससे परिवार वालों ने जानकारी लेनी चाही तो उसने कहा कि वह सेंट्रल Govt में काम करता है । सेंट्रल Govt ने उसे मध्य प्रदेश में अपॉइंट किया है । इसके बाद जब उसके द्वारा एसआई की वर्दी में फोटो भेजी तो शक और भी गहरा हो गया । जब महिला के छोटे भाई ने एसपी office में जाकर पता लगाया तो झूठ से पर्दा उठ गया और पूरे मामले का खुलासा हो गया ।