-->

search ad

होटल पर कब्जे का प्रयास, मालकिन और स्टाफ को पीटा, उनके पीछे कुत्ते छोड़े, आरोपियों पर मुकदमा दर्ज।

होटल पर कब्जे का प्रयास, मालकिन और स्टाफ को पीटा, उनके पीछे कुत्ते छोड़े, आरोपियों पर मुकदमा दर्ज।

 


सितारगंज: (सतपाल सरारी) नगर में एक महिला पर होटल में जबरदस्ती घुस कर रिक्सेप्शन काउंटर से चाबी लेकर होटल पर कब्जे का प्रयास करने का मामला सामने आया है । पुलिस को मामले की होटल स्वामी जेल कैंप रोड निवासी रीतू झाम पत्नी मनोज कुमार ने तहरीर सौंप कारवाही की मांग करते हुए बताया कि नोएडा निवासी नीतू चोपड़ा पुत्री स्वर्गीय विश्वनाथ होटल सितार इंटरनेशनल पहुंची । जिसके साथ प्रीति नाम की अन्य महिला और चालक भी थे । महिला ने आते ही कमरा नंबर एस 1 की चाबी ले ली और होटल पर कब्जे की बात करने लगी । विरोध करने पर उसने होटल कर्मचारियों के साथ मारपीट की और उन पर कुत्ते छोड़ दिए । कर्मचारियों ने किसी तरह अपना बचाव किया । इसकी सूचना मिलते ही होटल स्वामी अपने बेटे युवराज के साथ होटल पहुंचे तो आरोपित महिला ने उनके साथ भी मारपीट कर दी । इस बीच सूचना पाकर पहुंची पुलिस टीम ने मौके से तीनो अरोपितो को लेकर कोतवाली पहुंची । जहा होटल स्वामी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित महिला और अन्य दो लोगो पर मारपीट, गाली गलौच और जान से मरने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है । फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है ।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन