-->

search ad

नानकमत्ता में पानी की मोटर चोरी करने आए चोर को धर दबोचा

नानकमत्ता में पानी की मोटर चोरी करने आए चोर को धर दबोचा


नानकमत्ता:(सतपाल सरारी) थाना नानकमत्ता में प्रतापपुर न०7 पुलिस चौकी प्रतापपुर निवासी राजपाल सिंह पुत्र गुलाब सिंह ने तहरीर देकर बताया कि उसके घर के आंगन में पानी के नल की मोटर नल पर लगी थी बीती शनिवार की रात 8 बजे के लगभग जब मै घर के बाहर हाथ धोने आया तो देखा एक लडका सफेद कट्टे में कुछ लेकर जा रहा है मैने पानी के नल के पास से पानी मोटर गायब होना पाया तभी मेने जोर से चिल्लाकर अपने बेटे रामवातार को आवाज लगाई तथा उसे दौडकर हम दोनों ने घर के पास ही रंगे हाथों पकड लिया। फिर कट्टे को खोलकर देखा कि उसमें हमारी मोटर थी जिसे गांव के ही नगेश कुमार पुत्र मिठाई लाल निवासी प्रतापपुर न०7 चोरी कर ले जा रहा था जिसे पकडकर थाने ले आये।राजपाल सिंह की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर धारा 379,411 के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया और माननीय न्यायालय में पेश किया किसके बाद आरोपी को जैल भेज दिया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन