-->

search ad

आप पार्टी के जिला महामंत्री ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर किसानों की बरसात से खराब हुई फसलों का मुआवजा देने की मांग की।

आप पार्टी के जिला महामंत्री ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर किसानों की बरसात से खराब हुई फसलों का मुआवजा देने की मांग की।


नानकमत्ता:(सतपाल सरारी) आप पार्टी के जिला महामंत्री बिशन दत्त जोशी ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी सितारगंज को सौंपकर कहा है कि रविवार की रात से हो रही आंधीमय मूसलाधार बारिश से क्षेत्र के किसानों की धान की फसल जो की पूरी तरह से पककर तैयार है पानी में गिरकर नष्ट हो गयी है । ओर ऊपर से पानी बह रहा है। जिससे किसानों को भारी नुकसान हो गया है। और किसान भुखमरी की कगार पर पहुंच गये है। साथ ही गांव में बने कई कच्चे मकान भी बरसात से गिर गए है।जिससे गरीब परिवार बेघर हो गए है। वही इस समय क्षेत्र में मटर तथा लाई के बुवाई का कार्य चल रहा है और अधिकतर किसानों ने मटर लाई की बुवाई कर भी ली है जिसमें कि काफी खर्च भी आए हैं लेकिन अत्यधिक बरसात होने से बोई गई दोनों फसले भी पानी भर जाने से नष्ट हो चुकी है। इधर किसानों का गन्ना भी गिरने से खराब हो रहा है।जिससे क्षेत्र के किसानों का करोड़ो का नुकसान हो रहा है। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि इस दैवीय आपदा में पीड़ित किसानों की फसलों तथा घरों का आंकलन कर उनको राज्य आपदा कोष से या बीमा योजना से मुआवजे के तौर पर राहत सहायता दी जाए।जिससे कि पीड़ित किसान अपनी जीविका चला सके।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन