-->

search ad

लगातार हो रही बेमौसमी बारिश से जन जीवन हुआ अस्त व्यस्त

लगातार हो रही बेमौसमी बारिश से जन जीवन हुआ अस्त व्यस्त


नानकमत्ता: (सतपाल सरारी) क्षेत्र में रविवार की शाम से हो रही बेमौसमी मूसलाधार बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है।क्षेत्र के नदी नाले उफान पर है। तो वही किसानों की पकी फसल धान की खेती भी 50 प्रतिशत नष्ट हो गयी है।इधर मटर व लाई के बीज भी बोये जा रहे है।जो 50 प्रतिशत किसानों ने मटर व लाई के बीज खेतो में बोये थे।वो खेत बारिश से जलमग्न होने से बीज खेतो में नष्ट हो गए है।जिसके चलते किसानों को दोहरे नुकसान को झेलना पड़ रहा है।जिसके चलते किसान बेमौसमी बारिश के कुदरती कहर से मायूस दिख रहा है।और बहुत बड़े घाटे में चला गया है।एक तरफ किसान खेती के महंगे कृषि यंत्रों व महँगी खादों व कीटनाशक दवाइयों के कारण बैंको के ऋण तले दबा है तो दूसरी ओर किसान की पकी धान की फसल खराब होने से भारी नुकसान में चला गया है।इधर क्षेत्र में कैलाश नदी,देवा तथा कामन नदिया पूरे उफान में बहने से कई हजार एकड़ धान,गन्ने की पकी फ़सले जलमग्न होने से नष्ट हो गयी है। तो वही क्षेत्र के कैलाश नदी के किनारे बसे डोहरा, सलमती, खेराना,सिसईखेड़ा आदि गांव के कई निचले स्थानों में पानी घुसने से खड़ी फसले जलमग्न हो गयी है।इधर देवा नदी के किनारे बसे बिचुवा, टुकड़ी,पीपलगोला आदि गांव के निचले स्थानों में पानी भरने से खड़ी फसले खराब हो गयी है।वही निचले क्षेत्र में कई घरों में भी पानी घुसने की सूचना मिली है।इधर नानकसागर डैम पार बसे ऐचता, बिही,ज्ञानपुर गोड़ी,देवीपुर,चेतुआखेड़ा,गिधौर आदि गांवो की धान व गन्ने की खड़ी फसलें भी कामन नदी के उफान से जलमग्न हो गयी है।तथा इस क्षेत्र की कामन नदी पूरे उफान पर है।इधर नानकसागर डैम में पानी अधिक भरने के चलते सोमवार से पानी ग्रामीणों के कहने पर छोड़ दिया गया है।जिसके चलते डैम के नीचले क्षेत्र के देवा नदी के किनारे बसे गांव सुंदरनगर,कच्चा खमरिया आदि के ग्रामीणों को भी बाढ़ के चलते सतर्क रहने की चेतावनी दी गयी है।अभी तक क्षेत्र में किसी प्रकार के जान माल की क्षति होने की कोई सूचना नही मिली है।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन