-->

search ad

पुलिस ने जबरन मकान निर्माण में दोनों पक्षों पर किया क्रास मुकदमा दर्ज।

पुलिस ने जबरन मकान निर्माण में दोनों पक्षों पर किया क्रास मुकदमा दर्ज।


नानकमत्ता:(सतपाल सरारी) ज़मीनी विवाद में मकान निर्माण रुकवाने को लेकर दूसरे पक्ष द्वारिका प्रसाद पुत्र बाँधू राम निवासी ध्यानपुर की तहरीर पर थाना पुलिस ने एक पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दोनों पक्षों पर क्रास मुकदमा करते हुए जांच शुरू कर दी है। जिसमे द्वारिका प्रसाद ने कहा है कि गुरदीप कौर पत्नी जोगेन्द्र सिह निवासी ध्यानपुर ने मेरे मकान पर जबरदस्ती कब्जा कर लिया था।ओर उस भूमि पर पक्का मकान निर्माण शुरू करा दिया जिसको लेकर ग्राम प्रधान समर सिह ने उपजिलाधिकारी सितारगंज सहित तहसीलदार नानकमत्ता से फोन पर बात की।जिसके बाद मौके पर पहुँचकर उप तहसीलदार ने अवैध निर्माण रोकने को कहा लेकिन उसके व पुलिस प्रशासन के रोकने के बाद भी मकान निर्माण का कार्य नही रोका।ओर न ही कोई कागजात दिखाए।22 अक्टूबर को सुबह 8 बजे मेरी पुत्रियों में पूजा रानी,आँचल राणा तथा भतीजियां आरती राणा तथा ज्योति राणा पुत्री स्व०मोले सिह निवासी ध्यानपुर मोके पर जाकर कहा कि जब तक मामला सुलझ नही जाता तब तक मकान निर्माण कार्य रोक दो।जिसपर गुरदीप कौर पत्नी जोगेन्द्र सिह तथा पुत्री लविन्दर कौर,पुत्र सूरज सिह तथा दमाद कुलवंत सिंह पुत्र जंगीर सिह निवासीगण ध्यानपुर ने मेरी पुत्रियों व भतीजियों को जातिसूचक शब्दो का प्रयोग करते हुए गली गलोच तथा जान से मारने को लेकर धारदार हथियारों व फंटिया से हमला करते हुए जान से मारने की धमकी दी।जिसके बाद हल्ला सुन गांव वालों ने बड़ी मुश्किल से मेरी पुत्रियों व भतीजियो की भागकर जान बचाई।मुझे व मेरे परिवार को इन लोगो से जान माल का खतरा हो गया है।पुलिस ने दोनों तरफ से क्रास मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।वही थानाध्यक्ष कृष्ण चन्द्र आर्या ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीरों पर मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।सत्यता के आधार पर ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन