-->

search ad

खेलो से होता है शारीरिक और मानसिक विकास: विधायक

खेलो से होता है शारीरिक और मानसिक विकास: विधायक

 


नानकमत्ता: खेल महाकुंभ विकासखंड स्तरीय सात दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक प्रेम सिंह राणा ने फीता काटकर किया । खेल महाकुंभ प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया । नगर के श्री गुरु नानक एकेडमी के प्रांगण में 25 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक विकासखंड स्तरीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है । प्रतियोगिता में दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, चक्का फेंक, भाला फेंक, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, फुटबॉल, बैडमिंटन खेलो को शामिल किया गया है । प्रतियोगिता के शुभारंभ होने से बच्चो में काफी उत्साह देखने को मिला । विधायक प्रेम सिंह राणा ने कहा कि खेलो के माध्यम से बच्चो में शारीरिक और मानसिक क्षमता का विकास होगा और कहा की अंदर छिपी प्रतिभा को निखरने का मौका मिलता है । और आगे कहा की खेलकूद से शरीर भी स्वस्थ रहता है । और बच्चो को पढ़ाई के साथ साथ ऐसी प्रतियोगिता में भाग भी लेना चाहिए । विधायक ने सभी खिलाड़ी बच्चो से खेल से भावनाओ के साथ खेलने का आव्हान किया । और साथ ही उन्होंने बच्चो को कहा की खेल में हार जीत तो लगी रहती है । और असली खिलाड़ी वही होता है जो खेल के मैदान में उतर कर अपना दम दिखाने का हौंसला रखता है । विधायक ने सभी बच्चो को शुभकामनाएं दी और उनके उज्वल भविष्य की कामना की । इस मौके पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी प्रधान सेवा सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी सुषमा गौरव, खंड विकास अधिकारी हरीश चंद्र जोशी, खेल समन्वयक ललित मोहित मेहरा, संसद प्रतिनिधि पुष्पेंद्र सिंह राणा, प्रधान संघ के अध्यक्ष भास्कर संभल, बलविंदर सिंह, मनिंदर सिंह गुलाटी, आदि शिक्षक मौजूद थे ।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन