राधा स्वामी डेरा प्रमुख 3 नवम्बर को रूद्रपुर में
28 अक्टूबर, 2021
Edit
रूद्रपुर: (सतपाल सरारी) राधा स्वामी डेरा प्रमुख 3 नवम्बर को रूद्रपुर पधार रहे है और उसी दिन संगत को दर्शन देकर वापिस जाने का कार्यक्रम है । जानकारी के अनुसार राधा स्वामी डेरा प्रमुख श्री गुरिंदर सिंह ढिल्लों अपने निजी हवाई जहाज से 3 नवम्बर को पंतनगर पहुंचेगे, जहां से वह किच्छा रोड स्थित राधा स्वामी सत्संग व्यास घर आयेंगे । वहां करीब 12 बजे अपनी संगत को दर्शन देकर निहाल करेंगे । बताया जाता है कि उसी दिन दोपहर बाद बाबा जी का अपने निजी हवाई जहाज से वापिसी का कार्यक्रम है ।
राधा स्वामी डेरा प्रमुख के रूद्रपुर आने की सूचना से संगत में खुशी की लहर है । बाबा जी के कार्यक्रम को देखते हुये सेवादार तैयारियों में जुट गये है । छोटी दिपावली के शुभ दिन के मौके पर बाबा जी के दर्शन का सौभाग्य मिलने पर संगत काफी उत्साहित है ।