एन.सी.सी कैम्प का तीसरे दिन बटालियन के ऐडम ऑफिसर लै० कर्नल अर्चिव थापा ने किया निरीक्षण
28 अक्टूबर, 2021
Edit
नानकमत्ता: (सतपाल सरारी) गुरु नानक इंटर कॉलेज नानकमत्ता में 78 यू०के० बटालियन एन०सी०सी० हल्द्वानी के दिशा निर्देशन में पांच दिवसीय एन०सी०सी० डे कैंप के तीसरे दिन बटालियन के ऐडम ऑफिसर लै० कर्नल अर्चिव थापा ने कैंप का निरीक्षण किया। गुरु नानक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सरदार तरसेम सिंह ने उन्हें बुके देकर उनका स्वागत किया। उन्होंने कैंप में चल रही गतिविधियों का जायजा लिया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए। अंत में उन्होंने एन०सी०सी० कैडेटस के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर कैप्टन एल डी तिवारी, लेफ्टिनेंट राजीव पाठक, टी०ओ० हरपाल सिंह, टी०ओ०प्रमोद सिह, सूबेदार किशोर थापा, हवलदार मंगल सिह, हवलदार लाल सिह, हवलदार राकेश चन्द्र आदि उपस्थित रहे।