किसानों ने कच्चे आढतियों व विचौलियों की साठगाँठ पर बाहर का धान तोल करने का लगाया आरोप
धान तोल को लेकर किसानों का धरना।
किसानों ने कच्चे आढतियों व विचौलियों की साठगाँठ पर बाहर का धान तोल करने का लगाया आरोप
नानकमता:(सतपाल सरारी) कृषि उत्पादन मण्डी नानकमत्ता क्षेत्र मे लगे धान के सैन्टरो मे धान की धीमी तोल करने को लेकर किसानो ने हँगामा कर एसएमआई के कार्यालय पर दो घन्टे का धरना दिया। क्षेत्र के किसानो के आज धान की तौल लक्ष्य के अनुसार नही ने पर कृषि उत्पादन मण्डी के अधिकारियो पर नाराजगी जताते हुए किसानो का उत्पीडन बताया तथा बिचौलियों व कच्चे आढ़तियों की साँठगाठ करने का आरोप लगाया। और इसके विरोध मे एसएमआई धनवीर सिह के कार्यालय के आगे धरना दे दिया ।किसान बलजिन्दर सिहँ और कुल दीप सिहँ ने कहा कि मण्डी मे किसानो का उत्पीड़न कर बिचौलियो से साँठ गाठ कर कच्चे आढ़ती बाहर के धान मगाकर तौल रहे है।और क्षेत्र के किसानो के धान की ट्रालियों की लंबी कतार लगी है । जब कि लक्ष्य के अनुसार प्रतिदिन 100 ट्राली धान तौल करने की बात की गयी है।लेकिन धान की तौल सुचारू रूप से ना चलने के कारण किसान परेशान है।जिससे गुस्साये दर्जनो किसानो ने एसएमआई धनवीर सिह के कार्यालय के आगे धरना दिया है।सूचना पाकर मौके पर पहुची पुलिस के सक्ष्म अधिकारी व एसएमआई धनवीर के आश्वासन के बाद धरना समाप्त हुआ । इस मौके पर किसान सोहन सिंह, बलबीर सिहँ वल्ली, कुलदीप सिहँ, मलूक सिंह खिंडा, गुरप्रीत सिहँ, सतबीर, सिहँ, सत्तासिहँ, अमरीक सिहँ, लक्ष्मण सिहँ राणा, जीवन सिह सहित दर्जनों किसान मौजूद रहे।