पंजाब एंड सिंध बैक के साथ छात्रों ने मनाया सतर्कता जागरूक सप्ताह
नानकमत्ता:(सतपाल सरारी) आज पंजाब एंड सिंध बैंक नानकमत्ता ने के० जे० एम० कॉन्वेन्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के कक्षा 6 से कक्षा 8 तक के छात्र, छात्राओं के साथ सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया गया। जो कि हर साल सरदार बल्लभभाई पटेल के जन्मदिन सप्ताह में मनाया जाता है, जिसे अक्सर 'भारत का बिस्मार्क' कहा जाता है। पटेल का जन्म 31 अक्टूबर को हुआ था और उन्हें उच्च सत्यनिष्ठा और ईमानदारी के व्यक्ति के रूप में जाना जाता है। इस वर्ष 26 अक्टूबर से 1 नवंबर तक सतर्कता सप्ताह मनाया जा रहा है।अर्पित ने बच्चों को सतर्कता जागरूकता दिवस के बारे में जानकारी दी गई व कुछ प्रतियोगिता कराई गई जिसमें प्रथम द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र, छत्राओं को बैंक द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस कार्यक्रम में बैंक से दीप दर्शन , मुकेश भट्ट , लोकेश,आनंद तिवारी व विद्यालय से प्रधनाचार्य महेश जोशी,पीयूष गुप्ता व अन्य स्टाफ मौजूद थे ।