ऑल इंडिया केंद्रीय श्री गुरु सिंह सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की प्रेस वार्ता
सितारगंज:(सतपाल सिंह सरारी) सितारगंज में दिल्ली से आये ऑल इंडिया केंद्रीय श्री गुरु सिंघ सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व दिल्ली के पूर्व विधायक तरविन्दर सिंह मारवाह ने सितारगंज के होटल रॉयल करी में पहुँचकर प्रेसवार्ता की। जिसमे बोलते हुए तरविन्दर सिंह मारवाह ने कहा कि उत्तराखंड में अचानक आई आपदा से लोगों का भारी जान माल का नुकसान हुआ है मैंने अब तक 100-150 से अधिक गांवों का दौरा किया है। डबल इंजन की भाजपा की सरकार ने अभी तक किसी की कोई मदद नहीं की है। ना ही किसी भाजपा के नेता व कार्यकर्ताओं ने ही पीड़ितों की मदद की है बल्कि सिंघ सभा के लोगों ने बाहर से आए सैलानियों की मदद की उनको आपदा से बाढ़ से बाहर निकाला। आज किसान परेशान है।किसानों की फसलें बर्बाद हो गयी है। लेकिन केंद्र सरकार है कि किसानो पर जबरदस्ती तीन काले कानून लाद रही है।उन्होंने कहा कि ऑल इंडिया कांग्रेस किसानों के साथ खड़ी है।ओर जब तक ये तीनो काले कानून वापिस नही होते तब तक हम किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हर दुख सुख में साथ खड़े रहेंगे।
जनता इनको समझ चुकी है।आगे उनका कहना था कि आज महंगाई चरम सीमा पर है डीजल पेट्रोल के रेट आसमान छू रहे है।खाने पीने की वस्तुओं को लोग खरीद तक नही पा रहे है लेकिन प्रधानमंत्री को इसकी बिल्कुल चिंता नही है।जबकि उत्तराखंड में चुनाव होने वाले हैं जिसमें कांग्रेस 70 में से 60 सीट जीतकर आपनी सरकार बनाएगी भाजपा के प्रत्याशियों की जमानत तक जप्त हो जाएगी जब तक सरकार तीनों काले कानून वापिस नहीं लेगी तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा।