-->

search ad

नकली दुल्हन बनकर एक लाख हड़पने वाली युवतीं को भेजा जैल

नकली दुल्हन बनकर एक लाख हड़पने वाली युवतीं को भेजा जैल


नानकमत्ता:(ब्यूरो) नकली दुल्हन बनकर एक युवतीं ने एक युवक से शादी रचाने के लिए धोखाधड़ी कर एक लाख ठग लिए । उसके बाद नकली दुल्हन ने नानकमत्ता में अपने घर वालो से मिलवाने के नाम पर पहुँचकर भागने का प्रयास किया।जिसके बाद युवक के भाई दुल्हन को पकड़कर नानकमत्ता थाने पहुँचे ओर नकली दुल्हन व अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी करने का मुकदमा दर्ज कराया। दूल्हे के भाई प्रवीण कुमार पुत्र ईश्वर चंद ग्राम लाडपुर, थाना खतौली, जिला मुजफ्फरनगर ने तहरीर देकर बताया कि मेरे छोटे भाई सचिन कुमार की शादी के लिए मेरे पहचान के व्यक्ति ने मुझे देहरादून में अनीता सिंह से मिलवाया गया । जिसने अपनी पहचान की लड़की पूजा पुत्री राजपाल सिंह निवासी नानकमत्ता बता उस लडकी से मेरे भाई कि शादी करवाने की बात कह फोटो दिखवाई तथा 22 अक्टूबर को देहरादून के मंदिर में पूजा से मिलवाया । तब हमने रिश्ता तय किया तथा शादी के खर्च के लिए हमसे एक लाख रुपये लिए ओर उसी दिन मंदिर में पूजा की मेरे भाई सचिन कुमार से शादी करवा दी । पूजा ने मुझे अपने परिवार से मिलवाने की बात कहकर हमें 29 अक्टूबर को नानकमत्ता लेकर आ गयी तथा पूजा हमसे छिपकर एक अज्ञात मोटर साईकिल चालक के साथ भागने कि कोशिश करने लगी तो हमने उसे पकड लिया तथा उसे थाने ले आए । पूजा तथा अज्ञात आदमी और अज्ञात औरत ने आपराधिक षड़यन्त्र रच छल करने के लिए हमसे धोखाधडी कर झूठा विवाह कर एक लाख रुपये हडप लिए है दूल्हे के भाई की तहरीर पर पुलिस ने नकली दुल्हन बनी पूजा व एक औरत तथा अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी की 420,406 तथा 120 बी आईपीसी की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर नकली दुल्हन को जैल भेज दिया।तथा दूसरे आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन