-->

search ad

दीपावली पर्व को लेकर थाने में हुई बैठक

दीपावली पर्व को लेकर थाने में हुई बैठक


नानकमत्ता:(सतपाल सरारी) दीपावली पर्व को लेकर एक बैठक सीओ खटीमा मनोज ठाकुर की अध्यक्षता तथा थानाध्यक्ष कृष्ण चन्द्र आर्या के नेतृत्व में सम्पन्न हुई। जिसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों तथा नगर के गणमान्य लोगों ने भाग लिया।बैठक में दीपावली पर्व को लेकर दीपको को सावधानी से जलाने की अपील की गयी।साथ ही सीओ मनोज ठाकुर ने कहा कि दीपावली पर्व रोशनी का त्योहार है जिसको लेकर आप लोग सावधानी से दीये जलाए। साथ ही पानी की बाल्टी आदि भरकर रखे।साथ ही उन्होने पटाखो को चलाने को लेकर भी सावधानी बरतने की अपील की। उन्होने पटाखा व्यापारियों को निर्देश दिए कि पटाखों की दुकाने खुले मैदान में लगाकर ही पटाखे बेचे तथा रेत व पानी की बाल्टी भरकर पास रखे।नगर के बीचों बीच घनी आवादी में पटाखे न बेचे।थानाध्यक्ष कृष्ण चन्द्र आर्या ने कहा कि दीपावली पर्व पर हमे सावधानी रखना जरूरी है।व्यापारी भाई पटाखों की दुकानों पर आग बुझाने का सिलेंडर जरूर रखे साथ ही पानी व रेत की व्यवस्था जरूर रखे जिससे किसी प्रकार का नुकसान न हो।इस बैठक में नगरपंचायत चेयरमैन प्रेम सिंह टूर्ना, मड़ी चेयरमैन गुरदेव सिंह, सांसद प्रतिनिधि पुष्पेंद्र सिंह राणा, प्रधान जंगीर सिंह, गुरदेव सिह, हरनाम सिंह राणा, तंनजीत सिह, सुखवंत सिंह भुल्लर, रंजीत सिंह, जसवीर सिंह, जरनैल सिंह, वीर सिह, जसपाल सिंह, फरियाद हुसैन, सन्नी, रानू आदि मौजूद थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन