-->

search ad

विधायक जी जवाब दो ,काम का हिसाब दो की मांग के साथ विधायक जी के कामों का हिसाब मांगा

विधायक जी जवाब दो ,काम का हिसाब दो की मांग के साथ विधायक जी के कामों का हिसाब मांगा

 


सितारगंज:(ब्यूरो) बड़े बड़े वादे और दावे करने वाले विधायक जी को अपने कामों का हिसाब देना ही होगा क्योंकि अब जनता जागरूक है ,जनता अब काम की राजनीति चाहती है ,जनता अब आपके विधायक काल के 5 साल के काम जानना चाहती है।आम आदमी पार्टी 68 विधानसभा सितारगंज आज नगर के मुख्य चौराहे पर आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने भारतीय जनता पार्टी के 5 साल में विधायक ने क्या-2 कार्य किये है 5 साल में भारतीय जनता पार्टी ने कितने स्कूल खोले हैं कितनी स्वास्थ्य सेवा अच्छी की है कितनी सड़कें बनाई है आदि का हिसाब लेने के लिए सारे कार्यकर्ताओं ने मुख्य चौराहे पर भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ बहुत सारी नारेबाजी की जिसमें हमारे नारे यह लगाए गए भाजपा हटाओ,उत्तराखंड बचाओ 


5 साल का हिसाब दो, 

जनता को जवाब दो


5 साल किया भ्रष्टाचार

न खोले स्कूल, न दिया रोज़गार 


स्वास्थ्य सेवा हुई लाचार 

5 साल में किया बंटाधार 

जिसमें हमारे मौजूदा कार्यकर्ता विधान सभा प्रभारी अजय जयसवाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ विनय कृष्ण मंडल, जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा सतवंत सिंह बागी, जिला संगठन मंत्री मक्खन सिंह, नगर अध्यक्ष ताबीर मलिक, नगर उपाध्यक्ष सौबी मलिक, विधानसभा युवा मोर्चा अध्यक्ष अजीम अहमद,मीडिया प्रभारी इमरान, इमरान शाह, गोविन्द किर्तुनिया, जयदेव राय, सुधांशू बढ़ई, मनोज मण्डल, मोहन मण्डल, सोनू विश्वास, शुभम हालदार, हरिचद शाना, गोपाल मजूमदार, संजय राय, आकाश सिकदर,, रितिक चन्दन मंडल, रोहित रॉय, अंकित मण्डल, प्रकाश मण्डल, अमर ढाली, विक्रम राय, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन