घायल उल्लू का रेस्क्यू कर उपचार के लिए भेजा रानीबाग
01 नवंबर, 2021
Edit
नानकमत्ता: (सतपाल सरारी) तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी के अंतर्गत रनसाली वन क्षेत्र में मिले घायल उल्लू को रेैस्क्यू कर उचित उपचार के लिए रानीबाग रैस्क्यू केन्द्र पहुँचाया गया।जिससे कि बेजुवान पक्षि का सही उपचार हो सके।वन क्षेत्राधिकारी प्रदीप धोलाखण्डी ने बताया कि जंगल मे मिलने वाली उल्लू की प्रजाति में सबसे बड़ी प्रजाति का उल्लू है।यह फारेस्ट इगल आउल के नाम से भी जाना जाता है। रैस्क्यू आपरेशन करने वाली वन टीम में वन क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार धोलाखण्डी, डिगर सिंह नेगी वन दरोगा, नरेन्द्र पाण्डे वन आरक्षी आदि थे।