आधा दर्जन लोगों ने घर पर कब्जा करने की नीयत से घर का सामान ट्रैक्टर ट्राली मे भर फेका बाहर
नानकमत्ता: (सतपाल सरारी) एक महिला ने अपने मायके के घर पर कब्जा करने वाले चार नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ थाने में लिखित तहरीर सौप कर उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की मांग है। जिसपर पुलिस ने मुकदमा दर्जकरते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बीते सोमवार की रात को ग्राम सिसईखेड़ा में पड़ोस में ही रहने वाले चार आरोपियों व अन्य ने एक घर पर धावा बोल कब्जा करने की नीयत से घर का सामान दो ट्रैक्टर ट्रालियों में भरकर बाहर फेंक दिया ओर महिला व उसकी चार बहनों तथा पति को बंधक बना लिया।महिला कोमल कौर पत्नी गुरदेव सिंह निवासी कल्याणपुर थाना नानकमत्ता ने थाना नानकमत्ता में लिखित तहरीर सौपकर कहा है कि वह अपने पति सहित अपने मायके ग्राम सिसईखेडा थाना नानकमत्ता में आयी हुई थी ओर उसके माता पिता ग्राम जगतारपुर बहन के घर गये हुए थे तो बीते सोमवार की रात्रि सवा बारह बजे हमारे पडोसी कृपाल सिंह पुत्र हर सिंह, कुलदीप सिंह पुत्र कृपाल सिंह, निर्मल सिंह, बलजीत सिंह पुत्रगण कृपाल सिंह तथा कुछ अन्य लोगों ने अपने हाथों में हथियार ले हमे घर के अंदर बन्धक बना हमारे घर का सारा सामान दो ट्रालियों में लादकर बिरिया भूड आर्टिजन के पास फैंक दिया। हमारे घर में करीबन पैतीस हजार रुपया नकद रखा था ओर डेढ तोला सोना ओर हमारी जमीन आदि के समस्त कागजात भी घर पर रखे थे वह भी सब गायब कर लिए। पीड़िता ने आरोप लगाया कि हमे कमरे बन्द कर हमारे साथ मारपीट की ओर हम चारो बहनो व मेरे पति को बन्धक बनाकर रखा उसके उपरान्त हमें रात्रि 2 बजे कार से उक्त सामान के पास बिरिया भूड छोड आये । ओर आरोपियों ने हमारे फोन भी छीनकर सिम भी तोड दिये फिर मैने किसी से मदद लेकर अपने माता पिता को फोन कर बुलाया।महिला कोमल ने आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही करने की गुहार लगायी है।जिसपर थाना पुलिस ने धारा 323/342/427 आईओइसी के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।