-->

search ad

बस में चढ़ते एक व्यक्ति की चालक की लापरवाही से बस चलाने से हुई मौत

बस में चढ़ते एक व्यक्ति की चालक की लापरवाही से बस चलाने से हुई मौत


नानकमत्ता: (सतपाल सरारी) एक व्यक्ति की बस में चढते समय चालक की लापरवाही से चला लेने से मौत हो गयी।जिसके बाद मृतक के लड़के ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।जिसपर थाना पुलिस ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। मृतक हिमत सिंह के लड़के लक्ष्मण सिंह निवासी कल्यानपुर थाना नानकमत्ता ने थाना नानकमत्ता में लिखित तहरीर सौपकर कहा कि मेरे पिता स्व0 हिम्मत सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह बीते मंगलवार को समय करीबन दोपहर ढाई बजे डियोढी मोढ पर ज्यों ही एक प्राइवेट बस नं0 यू0ऐ007जे0 0407 पर चढ रहा था तो अचानक चालक ने लापरवाही करते हुए बस चला दी जिसमे मेरे पिता बस की चपेट में आने से गंभीर घायल हो गए।हमने अपने पिता को अपने वाहन से सरकारी अस्पताल सितारगंज पहुँचाया जहाँ चिकित्सक ने मरीज की गंम्भीर अवस्था देख हल्द्वानी रेफर कर दिया।लेकिन  ज्यादा हालात खराब होने के कारण हम अपने पिता को सितारगंज के एक निजी अस्पताल में ले गये।लेकिन वहाँ उपचार के दौरान मेरे पिता की मृत्यु हो गयी ।नानकमत्ता पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही करने की धारा 279/304 ए आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए बस को अपने कब्जे में लिया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन