-->

search ad

नगर के चर्चित होटल में संदिग्ध अवस्था में पकड़े तीन जोड़े, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की बड़ी कार्यवाही

नगर के चर्चित होटल में संदिग्ध अवस्था में पकड़े तीन जोड़े, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की बड़ी कार्यवाही

 

सितारगंज:(सतपाल सरारी) नगर में देह व्यापार एवं मानव तस्करी की सूचना पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की टीम ने शहर के एक चर्चित होटल में छापेमारी की। इस दौरान होटल से तीन जोड़े संदिग्ध अवस्था में पकड़े गए। हालांकि इस मामले का अभी औपचारिक तोर पर खुलासा नहीं किया गया है। अलबत्ता शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म है। शहर का एक होटल लंबे समय से देह व्यापार एवम मानव तस्करी समेत विभिन्न संदिग्ध गतिविधियों के लिए चर्चाओं में रहा है।समय-समय पर स्थानीय स्तर पर लोगों द्वारा इसकी शिकायत पुलिस-प्रशासन के आला अधिकारियों से की जाती रही है। हालांकि कोई प्रभावी कार्यवाही अब तक नहीं हो सकी थी। सूचनाओं के आधार पर शुक्रवार को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की प्रभारी निरीक्षक बसती आर्य ने पुलिस टीम के साथ नगर के चर्चित होटल में छापेमारी की। जिससे वहां हड़कंप मच गया।टीम ने वहां से तीन युवक व 3 युवतियों को संदिग्ध हालत में पकड़ लिया, जिन्हें टीम अपने साथ ले गई।साथ ही होटल के दो मालिक व उसकी पत्नी को भी साथ ले गयी है।बताया जा रहा है कि होटल स्वामी ने कमरे बगैर इंट्री के दिये हुए थे। सेल की छापेमारी कार्यवाही को लेकर नगर में तरह-तरह की चर्चाएं जोरों पर है ।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन