दीपावली पर्व पर दूसरे दिन भी लाखों संगतो ने टेका मत्था
नानकमत्ता:(सतपाल सरारी) ऐतिहासिक गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बन्दी छोड़ दिवस (दीपावली पर्व)बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। लाखो की संख्या में संगत गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेकने पहुँच रही है।दीपावली मेला 3 नवम्बर से लेकर 11 नवम्बर तक चलेगा।इधर बाबा अलमस्त दीवान हाल में 4 नवम्बर से 6 नवम्बर शनिवार तक धार्मिक दीवान सजेगा।साथ ही गुरु का अटूट लंगर भी लगातार जारी है । दीपावली पर्व के पहले व दूसरे दिन लगातार लाखो संगतो ने दरबार साहिब पहुँचकर मत्था टेक अरदास की।इसके उपरांत लाखो संगतो ने पीपल साहिब,पंजा साहिब पहुँचकर मत्था टेक दीवाली के दीपक जलाएं।इसके बाद हजारो संगतो ने पवित्र सरोवर में डुबकी लगा वाहे गुरु का जाप किया । इसके उपरांत लाखो संगतो ने दूध वाला कुआ, अजायबघर, भंडारा साहिब,बाउली साहिब आदि धार्मिक स्थलों के दर्शन किये । इधर दो दिन से बाबा अलमस्त दीवान हाल में चल रहे धार्मिक दीवान में दूसरे दिन रागी,डाढ़ी,कविसरी जत्थो में पूरन सिंह अर्सी, रमेश सिह छूरा पंजाब,सरवन सिह नेपाल,परवीन सिह परवाना, महल सिंह मस्त,सलविंदर सिह खालस आदि ने गुरु की महिमा का वख्यान कर दीवान हाल में बैठी हजारो को निहाल किया।इधर लंगर हाल में लाखों संगत ने दूसरे दिन भी गुरु का अटूट लंगर छका।वही दीपावली मेला तीसरे दिन भी पूरे शबाब में रहा।वही भंडारा साहिब में पंच प्यारो ने दीपावली पर्व के दूसरे दिन भी लगभग 50 प्राणियों को अमृत संचार कराया। इस मौके पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सेवा सिंह, पूर्व प्रधान जसविंदर सिंह गिल,कार्यवाहक जनरल सैकेट्री धन्ना सिह, मेम्बरों में जरनैल सिंह,महेंद्र सिंह, क्षेत्रीय विधायक डॉ०प्रेम सिह राणा, भाई पाल सिह, सुखविंदर सिंह एम.ऐ, नानकमत्ता मड़ी चेयरमैन गुरदेव सिह, नगरपंचायत अध्यक्ष प्रेम सिह टूर्ना, रंजीत सिंह आदि हजारो संगत मौजूद रही।