-->

search ad

सितारगंज में बीएसपी प्रत्याशी नारायण पाल ने दिलाई 10 दर्जन से अधिक लोगों को बीएसपी की सदस्यता।

सितारगंज में बीएसपी प्रत्याशी नारायण पाल ने दिलाई 10 दर्जन से अधिक लोगों को बीएसपी की सदस्यता।





सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) सितारगंज विधानसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी के विधायक प्रत्याशी व पूर्व विधायक नारायण पाल ने अपने पाल कॉलेज में लगभग 10 दर्जन से अधिक लोगों को बहुजन समाज पार्टी की सदयस्ता दिलाई है। साथ ही सभी का फूलमालाए पहनाकर जोरदार स्वागत किया है। इसके साथ ही बहुजन समाज पार्टी के विधायक प्रत्याशी नारायण पाल ने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से बहुजन समाज पार्टी के पक्ष में ज्यादा से ज्यादा मतदान कराने के लिए अपील की है।
  आपको  बता दें कि सितारगंज विधानसभा सीट से पूर्व विधायक नारायण पाल ने कांग्रेस पार्टी से टिकट की दावेदारी की थी। लेकिन कांग्रेस पार्टी द्वारा नारायण पाल को टिकट न दिए जाने से नाराज होकर नारायण पाल ने अपने घर वापसी करते हुए बीएसपी की सदयता लेने के बाद सितारगंज विधानसभा सीट से बीएसपी पार्टी के टिकट से चुनाव लड़ रहे है।उनको बीएसपी के उत्तराखंड प्रभारी ने सदस्यता दिलाई है और बहुजन समाज पार्टी के सुप्रीमो मायावती ने सितारगंज विधानसभा सीट से पूर्व विधायक नारायण पाल को बीएसपी से प्रत्याशी घोषित किया है।वहीं नारायण पाल ने बीएससी पार्टी से अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है साथ ही नारायण पाल विधानसभा चुनाव में अपना दमखम लगाते नजर आ रहे हैं।ओर साथ ही नारायण पाल ने आज अपने पाल कॉलेज में लगभग 10 दर्जन से अधिक लोगों को बीएसपी की सदस्यता दिलाई है।उनके चुनाव में कूदने से भाजपा, काग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों की रात की नींद हराम हो गयी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन