पुलिस ने एक आरोपित को एक किलो पचास ग्राम स्मैक के साथ किया गिरफ्तार ।
29 जनवरी, 2022
Edit
नानकमत्ता:(चरनसिंह सरारी) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर के आदेशानुसार नशे के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए नानकमत्ता पुलिस ने एक किलों पचास ग्राम अवैध चरस के साथ एक आरोपित को गिरफ़्तार किया है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी खटीमा के निर्देशन में थाना नानकमत्ता पुलिस ने बीते शुक्रवार को नशे के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए पुराने चीकाघाट पुल के पास एक मोटरसाइकिल सवार हीरों स्पलेंडेर प्लस स० यूपी-26एएफ 9220 से नानकमत्ता से चरस की तस्करी कर ले जाते हुए एक आरोपित 22 वर्षीय अमन यादव पुत्र सुंदर लाल निवासी ग्राम धुंदरी थाना अमरिया जिला पीलीभीत यू०पी० को पुलिस ने एक किलों पचास ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ़्तार कर लिया और थाना नानकमत्ता में लेकर उसके विरुद्ध धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आरोपित को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।साथ ही पुलिस आरोपित का आपराधिक इतिहास भी खगलने में जुट गई है।पुलिस पूछताछ में आरोपित ने बताया है कि आरोपित अमरिया उत्तर प्रदेश से चरस लाकर नानकमत्ता में चरस बेचने का कारोबार करता था।पकड़ने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष के०सी० आर्या,
एस०आई० जावेद मालिक,का० प्रकाश आर्या,का० सुरेंद्र सिंह,का० प्रकाश जोशी,का०बीना कोहली आदि शामिल थे।