-->

search ad

नानकमत्ता विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी मुकेश सिह राणा ने किया नामांकन।

नानकमत्ता विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी मुकेश सिह राणा ने किया नामांकन।


नानकमत्ता:(चरनसिंह सरारी)भाजपा से इस्तीफा दे चुके मुकेश सिह राणा ने जहाँ नानकमत्ता विधासभा सीट से नामांकन पत्र जमा करने के आखरी दिन नामांकन कार्यालय सितारगंज पहुँचकर निर्दलीय प्रत्याशी  के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इससे पूर्व वह भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष सहित कई पदों पर रह चुके है। और लगातार नानकमत्ता विधानसभा से भाजपा की टिकट मांग रहे थे। तीन बार भाजपा से टिकट न मिलने से नाराज हुए मुकेश सिह राणा ने भाजपा को अलविदा कहते हुए निर्दलीय चुनाव लड़ने का  फैसला करते हुए निर्दलीय नामांकन भरा है।उन्होने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा है कि मैं भाजपा से जुड़ा रहा ओर पिछले दो चुनावो से लगातार टिकट मांग रहा था।लेकिन अबकी तीसरी बार भी भाजपा ने मेरे साथ सौतेला व्यवहार किया है।जिसके बाद मैने भाजपा से इस्तीफा देते हुए निर्दलीय चुनाव लड़ने की ठानी है और निर्दलीय नामांकन कराया है।और जनता से अपील करूंगा कि मेरा साथ दे।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन