-->

search ad

सीएम धामी ने गुरुद्वारा साहिब में टेका मत्था।

सीएम धामी ने गुरुद्वारा साहिब में टेका मत्था।


नानकमत्ता:(चरनसिंह सरारी)ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में पहुँचकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी ने मत्था टेक अरदास की ओर गुरु का प्रसाद ग्रहण किया।इससे पहले सीएम धामी धार्मिक डेरा कार सेवा पहुँचे, जहाँ उनके साथ निवर्तमान विधायक व भाजपा प्रत्याशी डॉ० प्रेम सिह राणा व समर्थक रहे। डेरे में सीएम धामी ने डेरा प्रमुख बाबा तरसेम सिह का आशीर्वाद लिया और गुरु का अटूट लंगर छका।ओर चुनाव में डॉ० प्रेम सिह राणा के समर्थन में वोट डालने की अपील की।इसके उपरांत सीएम पुष्कर सिह धामी व नानकमत्ता के भाजपा प्रत्याशी डॉ०प्रेम सिह राणा को गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मैनेजर स० रंजीत सिह ने  सरोपा व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।इस मौके पर ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष भास्कर सम्मल, दारा सिंह,दिलबाग सिह,शेर सिह,निरवैर सिह संधू,जरनैल सिंह, दर्शन सिह राय,सुखवंत सिह भुल्लर,बलदेव सिह चीमा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन