नवतेजपाल सिह का कांग्रेसियों ने किया कांग्रेस प्रत्याशी बनाये जाने पर जोरदार स्वागत।
23 जनवरी, 2022
Edit
सितारगंज(23 जनवरी) सितारगंज विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी नव तेजपाल सिंह को प्रत्याशी बनाए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। उनका कहना था कि कांग्रेस ने उनको टिकट देकर किसानों का सम्मान किया है। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा में महंगाई चरम सीमा पर है और डीजल पेट्रोल व रसोई गैस के दाम आसमान छू रहे हैं साथ ही खाने-पीने की चीजें आम आदमी की जेब से परे हो गई हैं।युवा बेरोजगार होते जा रहे है सरकार है कि युवाओं को झूठे आश्वासन के अलावा कुछ नहीं दे रही है। भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने लोगों को ठगने का काम किया है। अबकी बार कांग्रेस पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कांग्रेस हाईकमान व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का भी धन्यवाद किया। उनको टिकट मिलने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया और मिठाइयां बांटी गई।तो इधर मालती विश्वास और नारायण पाल के समर्थक उनको कांग्रेस का टिकट न मिलने से खासे नाराज दिख रहे है। और इनको निर्दलीय चुनाव लड़वा सकते है।उनके चुनाव लड़ने से कांग्रेस के समीकरण बदल सकते है।तो वही भाजपा के प्रत्याशी सौरभ बहुगुणा को इनके चुनाव लड़ने से फायदा भी पहुँच सकता है।