हाई टेंशन लाइन तक बेगुल डैम का पानी भर जाने से ग्रामीणो को सताने लगा करंट लगने का डर।
23 जनवरी, 2022
Edit
सितारगंज:(चरनसिंह सरारी)बैगुल डैम का जलस्तर बढ़ने से हाई टेंशन लाइन तक पानी पहुंच गया। इससे पानी मे करंट उतरने का खतरा पैदा हो गया है। आसपास के ग्रामीणों को भी डर सताने लगा है कि कहीं किसी को करंट न लग जाये। साथ ही गांव के किसी व्यक्ति के साथ कोई अनहोनी न हो जाए। ग्रामीणों ने प्रशासन से समस्या के समाधान कराने की मांग की है। इतना ही नहीं जल भराव से ग्रामीणों की सैकड़ों एकड़ फसल भी डूब कर बर्बाद हो रही है।दरअसल, बैगुल डैम लगातार ओवरफ्लो हो रहा है। इस कारण पानी आसपास के गांवों तक पहुंच गया है। डैम के पानी से ग्रामीणों की सैकड़ों एकड़ फसल भी डूब रही है। इसके अलावा अब पानी की जड़ में हाई टेंशन विद्युत लाइन के पोल भी आ गए हैं । ग्रामीणों के मुताबिक पोल डूबने से उनकी मुसीबत और बढ़ गई है। पहले फसल बर्बाद हो रही थी।ओर अब बिजली के तार लगे पोल भी पानी मे डूबने लगे है।