कांग्रेस प्रत्याशी गोपाल सिह राणा का कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत।
23 जनवरी, 2022
Edit
नानकमत्ता:(चरनसिंह सरारी) नानकमत्ता विधानसभा जनजाति सीट पर तीसरी बार टिकट मिलने पर कांग्रेस प्रत्याशी ने गोपाल सिंह राणा का कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रत्याशी राणा का फूल माला से जोरदार स्वागत किया मिष्ठान वितरण किया। कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी भी की। कांग्रेस प्रत्याशी गोपाल सिंह राणा ने कांग्रेस कार्यालय का विधि विधान से पूजा अर्चना कर कार्यालय का उद्घघाटन किया। साथ ही उन्होंने आलाकमान का आभार व्यक्त किया। गोपाल सिंह राणा ने कहा है कि देश की जनता महंगाई और बेरोजगारी से परेशान होकर अपना रुझान कांग्रेसी की और कर रही है। 10 वर्षों से नानकमत्ता विधानसभा का विकास पूरी तरह से चौपट है। पेट्रोल डीजल बढ़ते रसोई गैस देश की जनता को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। राणा ने कहा आगामी चुनाव में कांग्रेसी पूर्ण बहुमत से अपनी सरकार बनाएगी। भाजपा सरकार किसान विरोधी है। बढ़ती महंगाई के चलते मतदाताओं का रुझान कांग्रेश की ओर बढ़ रहा है देश की भोली-भाली जनता भाजपा को उखड़ने का मन बना चुकी है। कांग्रेस प्रत्याशी गोपाल सिंह राणा पूर्व में खटीमा में दो बार विधायक रह चुके हैं। इस मौके पर खटीमा के चेयरमैन सोनी राणा, नगर अध्यक्ष पूजा अरोरा, चंचल सिंह, राम पांडे राम नरेश राणा, सतपाल सिंह जोगिंदर सिंह, सुरेंद्र सिंह, आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।कांग्रेस के टिकट की दावेदारी करने वाले अशोक राणा को टिकट न मिलने से अशोक राणा खेमे के कार्यकर्ता नाराज दिखाई दे रहे हैं। आलाकमान उन्हें मनाने में जुट गई है।