-->

search ad

विधायक ने थाने में दी अज्ञात के खिलाफ तहरीर पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज जांच की शुरू।

विधायक ने थाने में दी अज्ञात के खिलाफ तहरीर पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज जांच की शुरू।


नानकमत्ता:(चरनसिंह सरारी) नानकमत्ता के विधायक डॉ० प्रेम सिंह राणा के नाम से सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हो गया है।जो एक युवती से आपत्तिजनक बातचीत का ऑडियो है। ऑडियो वायरल होते ही राजनैतिक सरगर्मी तेज हो गई है। यह आडियो तेजी से शेयर हो रहा है।
विधायक राणा ने इस मामले में पुलिस को एक तहरीर दी है। उन्होंने अज्ञात व्यक्ति पर आरोप लगाया है कि उनको नानकमत्ता से विधायक का टिकट मिला है तो कुछ विपक्षी इसे पचा नहीं पा रहे है।ओर उनके नाम पर एक फर्जी कॉपीराइट ऑडियो सोशल मीडिया में वायरल किया जा रहा। जिसमे आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया है। ऑडियो में एक महिला से आपत्तिजनक बातचीत है। विधायक का कहना है कि उनकी छवि खराब करने के लिए विरोधी उनका नाम लेकर ऑडियो वायरल कर रहे हैं जो पूरी तरह से फर्जी है। इस मामले में पुलिस ने आईपीसी की धारा 500 के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन