नानकमत्ता सीट से भाजपा के दावेदार ने टिकट ना मिलने पर भाजपा की सदस्यता से दिया इस्तीफा निर्दलीय चुनाव की घोषणा ।
23 जनवरी, 2022
Edit
नानकमत्ता:(चरनसिंह सरारी)नानकमत्ता विधानसभा से भाजपा के डॉ० प्रेम सिंह राणा को तीसरी बार टिकट मिलने के बाद भाजपा मे बगावत शुरू हो गई है। बीजेपी के पूर्व मण्डल अध्यक्ष व भाजपा के वरिष्ठ नेता मुकेश राणा ने भाजपा की सदस्यता से इस्तीफा देते हुए निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। खटीमा रोड पर एक होटल में प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मुकेश सिह राणा ने कहा कि मैं पिछले 25 वर्षों से भाजपा की सेवा कर रहा था। पिछले 10 साल से विधानसभा चुनाव में दावेदारी भी कर रहा था,भाजपा पार्टी के संगठन ने उन्हें चुनाव में हर बार टिकट देने का वादा भी किया, इसी उम्मीद से वह पार्टी की लगातार सेवा में लगे हुए थे, पार्टी ने उनको दरकिनार करते हुए डॉ० प्रेम राणा को टिकट दे दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री और विधायक हमेशा दलित, किसान,राय सिख व थारू समाज के विरोधी रहे है। खटीमा तहसील में मुख्यमंत्री ने 3 साल पूर्व 2 बीघा जमीन पर अनुसूचित जाति के समाज के लोगों से वादा किया था कि बहुत जल्द डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति और चारदीवारी का निर्माण कराएंगे। लेकिन उस पर कब्जा करा दिया गया, जिसमें क्षेत्र के विधायक व कई ओर लोगों का हाथ रहा। उनका आरोप था कि भाजपा ने उनके साथ धोखा किया है, इसी वजह से वह भाजपा और पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे रहे हैं। साथ ही उन्होंने ऐलान किया है कि वह 27 या 28 जनवरी को निर्दलीय रूप से नामांकन करेंगे, पत्रकार वार्ता के दौरान विजय सिंह राणा, कामरेड दर्शन सिंह, राम इकबाल सिंह, सुरजीत सिंह,रवि सिंह राणा आदि मौजूद रहे।