पूर्व सांसद बलराज पासी ने भाजपा प्रत्याशी डॉ०प्रेम सिह राणा के समर्थन में मांगे वोट।
11 फ़रवरी, 2022
Edit
नानकमत्ता:(चरनसिंह सरारी) पूर्व सांसद बलराज पासी ने आज भाजपा प्रत्याशी डॉ० प्रेम सिंह राणा के समर्थन में ग्राम बिडोरा में घर-घर जाकर भाजपा प्रत्याशी को जिताने का आह्वान किया। उन्होंने कहा केंद्र सरकार ने गरीबों के उत्थान के लिए कई विकास कार्य किए हैं। किसानों के लिए भी 2000 रुपये की पेंशन मोदी सरकार ने दी है। भाजपा के राज में ही आज सड़कों का जाल बिछ रहा है, उज्जवला योजना के अंतर्गत गरीब परिवारों को मुफ्त में सिलेंडर बांटे गए हैं।नैनीताल लोकसभा से पूर्व सांसद रहे बलराज पासी ने आज ग्राम विडोरा में घर घर जाकर व्यापक जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने रखा। उन्होंने कहा की गत 70 सालों से कांग्रेस ने देश का बंटाधार किया था। उसे घोटालों से फुर्सत नहीं थी लेकिन सेना के जवानों के लिए शस्त्र के लिए पैसे भी नहीं थे। आज मोदी सरकार के कार्यकाल में जवानों के पास राफेल जैसे कई लड़ाकू विमान मौजूद हैं, पड़ोसी देश भी आज भारत से थरथर कांपता है। कश्मीर से पत्थरबाजी भी गायब हो गई है, ऐसे में प्रदेश को सशक्त बनाने के लिए यहां भी भाजपा की सरकार के लिए डॉ० प्रेम सिंह राणा को विजय बनाएं। वहां पर उत्तराखंड ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष व ग्राम बिडोरा के ग्राम प्रधान भास्कर सम्मल, गौरव वर्मा, नवीन जोशी,जरनैल सिंह,सतनाम सिंह समेत दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।