-->

search ad

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की चुनावी जनसभा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की चुनावी जनसभा।

रुद्रपुर:(चरनसिंह सरारी) इस बार का उत्तराखंड चुनाव बीजेपी के लिए कितना महत्वपूर्ण है इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बीजेपी ने अपने सारे दिग्गज मैदान में उतार दिए हैं. प्रधानमंत्री मोदी लगातार तीसरे दिन उत्तराखंड में प्रचार के लिए उतरे हैं. प्रधानमंत्री ने आज रुद्रपुर में चुनावी सभा को संबोधित किया।शनिवार को प्रचार के अंतिम दिन बीजेपी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. गौर करने वाली बात ये है कि बीजेपी कुमाऊं की ओर ज्यादा ध्यान देती नजर आ रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज प्रचार के आखिरी दिन रुद्रपुर स्थित मोदी मैदान में चुनावी जनसभा को अपने चिर-परिचित अंदाज में संबोधित किया। पीएम मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत मोटेश्वर महादेव, पंच मंदिर को नमन, रीठा साहिब और नानकमत्ता साहिब को सिर झुकाकर प्रणाम, यहां गुरुनानक देव जी के चरण पड़े थे कहकर संबोधित किया।प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि रैली में उमड़ा यह जनसैलाब देखकर आज विरोधियों की नींद उड़ जाएगी। अब तो देवभूमि में हर तरफ से बस एक ही शोर सुनाई दे रहा है, उत्तराखंड की पुकार, मोदी-धामी सरकार. पीएम मोदी ने कहा कि ऊधम सिंह नगर में एक तरह से मिनी इंडिया की झलक दिखती है। हिंदुस्तान का कोई कोना नहीं होगा, जहां के लोग यहां नहीं रहते हों, यहां अपना भाग्य आजमाने नहीं आते हों।उन्होंने कहा कि यहां के लोग एक भारत-श्रेष्ठ भारत की जीवंत तस्वीर हैं. उत्तराखंड की जनता ने प्रदेश में एक बार फिर डबल इंजन की सरकार पर मुहर लगा दी है. पुष्कर सिंह धामी के काम ने ऐसे लोगों का मुंह बंद करा दिया है, जो कहते थे कि दूर-सुदूर इलाकों में वैक्सीन पहुंच ही नहीं सकती है। ये वहीं लोग हैं, जिन्होंने टीकाकरण अभियान के दौरान भारत की वैक्सीन को लगातार बदनाम किया है।पीएम ने कहा कि कोरोना के इस काल में डबल इंजन की सरकार ने उत्तराखंड में विकास को भी रफ्तार दी है, और गरीबों की भी चिंता की है, इतना बड़ा संकट आया लेकिन यहां के तराई क्षेत्र से लेकर, पहाड़ों में बसे लोगों तक, किसी भी गरीब को भूखे नहीं सोने दिया।

 सीएम धामी का ऐलान
 सत्ता में आते ही उत्तराखंड में लागू करेंगे यूनिफॉर्म सिविल कोड वहीं, पीएम के साथ-साथ उत्तराखंड में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी सीएम व फायर ब्रांड नेता योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान सब के सब चुनावी मैदान में प्रचार के लिए उतरे हुए हैं. रुद्रपुर के मोदी मैदान में पीएम मोदी को सुनने के लिए सुबह से ही लोगों को जमघट लगा हुआ है।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन