-->

search ad

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में साहिबजादा अजीत सिंह टीम रही प्रथम ।

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में साहिबजादा अजीत सिंह टीम रही प्रथम ।


नानकमत्ता:(चरनसिंह सरारी) श्री गुरु नानक एकेडमी नानकमत्ता साहिब में खालसा मेरो रूप है खास नामक शीर्षक से एक सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा 6 से लेकर कक्षा 12 तक के 80 बच्चों ने प्रतिभाग लिया। जिसमें से टॉप 16 बच्चे दूसरे राउंड में पहुंचे। कार्यक्रम का शुभारंभ  श्री नानकमत्ता साहिब के कथावाचक ज्ञानी गुरसेवक सिंह, प्रबंधिका सुरेंद्र कौर तथा प्रधानाचार्य मनिंदर सिंह गुलाटी ने मां सरस्वती की संतुति के साथ किया। प्रतियोगिता का मुख्य लक्ष्य बच्चों में सिख इतिहास की जानकारी प्राप्त कराना था।प्रतियोगिता में प्रथम साहिबजादा अजीत सिंह टीम रही जिसमे चार बच्चे सतविंदर सिह,रंजीत सिह,हरभजन सिंह,अनवीत कौर रहे।वही द्वितीय साहिबजादा जुझार टीम रही जिसमें बच्चे हरप्रीत कौर,महक गुप्ता,कोमलप्रीत कौर,गुरदीत सिह रहे।तृतीय साहिबजादा जोरावर सिह टीम रही जिसमे बच्चे गुरकिरत सिह,हरमन सिह,कुलबीर कौर,अभिषेक भट्ट रहे। चतुर्थ साहिबजादा फतेह सिह टीम रही जिसमे बच्चे रजत कपूर,अर्षदीप सिह,सुखमीत कौर,हरविंदर कौर रहे।सभी विजेताओं तथा प्रतिभागियों को ट्रॉफी तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता की समन्वयक श्रीमती नवनीत कौर रही। प्रधानाचार्य मनिंदर सिंह गुलाटी ने सभी विजेताओं को शुभाशीष देते हुए कहा कि आगे भी इस प्रकार के कार्यक्रम होते रहेंगे जिससे कि बच्चों के बौद्धिक विकास के साथ-साथ चारित्रिक विकास भी हो सके। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीमती खुशप्रीत कौर, श्रीमती रंजना गैरा, श्रीमती नीता कापड़ी, श्रुतिका घाटे, जसपाल सिंह, सुखबीर सिंह, रेखा गंगवार, हरविंदर कौर, अर्चना राणा, गुंजन राठौर, लवजीत कौर, गिरीश जोशी, प्रकाश भट्ट आदि रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन