मेडिकल एसोसिएशन के नगर अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल बने।
25 फ़रवरी, 2022
Edit
नानकमत्ता:(चरनसिंह सरारी) नगर की मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष को लेकर नए चुनाव को लेकर बैठक हुई। जिसमें पुरानी कार्यकारिणी को बहाल करते हुए कार्यकारिणी के संरक्षक के रूप में बलदेव सिंह, वीरेंद्र गोयल, हरनीत सिंह, चंचल, एवं प्रवीण चितकारा को संरक्षक बनाया गया। सभी संरक्षको एवं सदस्यों के मध्य सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया की मुकेश अग्रवाल मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश कश्यप महामंत्री एवं नवीन शर्मा कोषाध्यक्ष के रूप में उन्हें समर्थन दिया जाता है। सभी सदस्यों ने तीनों को अगले कार्यकाल के लिए निर्विरोध सहमति प्रदान कर इन्हें निर्विरोध चुन दिया।इनके चुने जाने पर बधाई देने वालो में पवन राणा,रंजीत सेन , सुखदेव सिह पाल, जगदीश जोशी, राकेश गोस्वामी, रंजीत राय , प्रकाश अटवाल, रजनीश चौरसिया, प्रीतम अरोरा, राकेश कुमार, रवि राणा, रंजीत सिह ज्ञानी, बलबीर राणा, प्रबुद्ध विश्वास, राजकुमार राणा,राजीव सागर सहित सभी सम्मानित सदस्य शामिल रहे।