-->

search ad

आप पार्टी के दिल्ली उप मुख्यमंत्री ने की चुनावी जनसभा।

आप पार्टी के दिल्ली उप मुख्यमंत्री ने की चुनावी जनसभा।


नानकमत्ता:(चरनसिंह सरारी) आम आदमी पार्टी के दिल्ली से उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने नानकमत्ता में आप पार्टी के प्रत्याशी आनंद सिंह राणा के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित कर वोट करने की अपील की। जनसभा को संबोधित करते हुए मनीष सिसोदिया ने कांग्रेस तथा भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि दोनों पार्टियों ने लोगों को विकास के नाम पर छलने का काम किया है। उन्होंने कहा की कांग्रेस तथा भाजपा किस आधार से जनता से वोट मांगने के लिए जाएंगे,जबकि दोनों ने अपने अपने कार्यकाल में  शिक्षा के क्षेत्र, रोजगार के क्षेत्र, बिजली पानी की बात हो या फिर पर्वतीय क्षेत्रों में हो रहा पलायन की बात हो को लेकर कोई भी काम नहीं किया है। सिसोदिया ने कहा कि यदि उत्तराखंड में विकास का कोई मॉडल दे सकता है तो वह सिर्फ आम आदमी पार्टी ही दे सकती है ।जिसके लिए उन्होंने आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में वोट करने की अपील की।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन