-->

search ad

पुलिस ने तीन आरोपितों के कब्जे से अवैध स्मैक व अवैध कच्ची शराब के साथ दो आरोपितों को किया गिरफ्तार।जबकि एक आरोपित मोके से हुआ फरार।

पुलिस ने तीन आरोपितों के कब्जे से अवैध स्मैक व अवैध कच्ची शराब के साथ दो आरोपितों को किया गिरफ्तार।जबकि एक आरोपित मोके से हुआ फरार।

नानकमता:(चरनसिंह सरारी) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए नानकमत्ता पुलिस ने ग्राम गिद्धौर से दो आरोपियों को 750 लीटर अवैध कच्ची शराब व  04.40 ग्राम अवैध स्मैक के साथ  गिरफ़्तार किया है।खटीमा पुलिस क्षेत्राधिकारी के निर्देशन में थाना नानकमत्ता पुलिस ने बीते बुधवार को नशे के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम गिद्धौर मे 750 लीटर अवैध कच्ची शराब व 04.40 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपितों में 25 वर्षीय राजू उर्फ हरजिंदर पुत्र गुरदयाल निवासी गिद्धौर थाना नानकमत्ता के कब्जे से 04.04 ग्राम स्मेक व 180 लीटर कच्ची अवैध कच्ची शराब,दूसरा आरोपित राज सिंह पुत्र कुलवंत सिंह निवासी ग्राम गिद्धौर थाना नानकमत्ता के कब्जे से 140 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की ।जबकि तीसरे आरोपित कुलवंत सिंह उर्फ कंतु निवासी ग्राम गिद्धौर थाना नानकमत्ता के घर से  430 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की है लेकिन तीसरा आरोपी कुलवंत मोके से फरार हो गया।पुलिस ने दो आरोपितों
को गिरफ्तार कर थाना नानकमत्ता में तीनो आरोपितों पर धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट व धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर दोनों आरोपितों को कोर्ट में पेश किया है।इधर नानकमता थानाध्यक्ष के० सी० आर्य ने बताया कि अवैध कार्य में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।पकड़ने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष के०सी० आर्य,उप निरीक्षक  जावेद मलिक,उप निरीक्षक मंजू पवार,का०आसिफ़ हुसैन,का० सिंह,का० सुरेंद्र सिंह,का० प्रकाश आर्य आदि शामिल रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन